छपरा :- डिक्की से 50 हजार रुपये निकाले, लोगों ने चोर को पीटा
तरैया।तरैया बाजार स्थित एसबीआई बैंक के सामने खड़ी बाइक की डिक्की से पचास हजार रुपये निकाल कर भाग रहे चोर को लोगों खदेड़कर पकड़ लिया। फिर जमकर पिटाई कर पुलिस सौंप दिया। भलुआं भिखारी गांव निवासी सलाउद्दीन ने बताया कि मुरलीपुर पीएनबी बैंक से पचास हजार रुपये निकाल कर बाजार पहुंचा और गैस एजेंसी में कुछ काम के लिये चला कि एक युवक मास्टर चाभी से मेरे बाइक की डिक्की खोलकर उक्त रुपये निकाल कर भागने लगा। शोर मचाने पर बाजार वासियो की सहयोग से खदेड़कर पकड़ लिया गया। चोर ने अपना नाम बंगाल राज्य के जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज थाना क्षेत्र के फटापुकुर गांव के विकास ग्वाला बताया है। उसने बताया कि अपने साथी पूजन गवला के साथ पल्सर बाइक से आया था जो मुझे छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।