Breaking News

मोतिहारी जिले में आज मिले कोरोना के 78 संक्रमित।।



मोतिहारी जिले में मंगलवार को 78 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 8653 पहुंच गया है। 8268 संक्रमित ठीक व एक्टिव संक्रमितों की संख्या 348 बताई जा रही है। जिसमें 17 को आइसोलेशन सेंटर, 324 को होम आइसोलेट तथा 7 को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। मंगलवार को 4712 संदिग्धों की जांच की गई है। वहीं जिले में अभीतक 1154457 संदिग्धों की जांच की जा चुकी है। नए मिले मरीजों में मोतिहारी के 25, मेहसी के नौ, रक्सौल के सात, तुरकौलिया के छह, सुगौली के चार तथा घोड़ासहन, कल्याणपुर, मधुबन, पीपराकोठी, चकिया के तीन-तीन, रामगढ़वा, पहाड़पुर व कोटवा के दो- दो तथा छौड़ादानों, चिरैया, ढाका, पकड़ीदयाल, संग्रामपुर व तुरकौलिया के एक-एक संक्रमित शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।