Bihar Crime: मोतिहारी में युवक की गोली मारकर हत्या, पार्क में टहलने के लिए निकला था बृज लाल
बिहार के मोतिहारी जिले में गुरुवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चम्पापुर पंचायत के मनना गांव की ये घटना है। मृतक की पहचान बृज लाल साह के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार युवक सुबह करीब 5 बजे मनरेगा पार्क के पास टहलने के लिए गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने बृज लाल को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। वहीं हत्या के बाद से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।