बिहार के आईएएस की कोरोना से मौत, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया शोक व्यक्त
बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव रविशंकर चौधरी का निधन हो गया। वे कोरोना से पीड़ित थे। चौधरी बिहार प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत अधिकारी थे। उनके निधन से स्वास्थ्य विभाग में अधिकारी से लेकर कर्मचारियों में शोक छा गया है।
आईएएस के निधन पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शोक व्यक्त किया है। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण उनकी दुखद मृत्यु का समाचार प्राप्त हुआ है। उनके निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति एवं संकट की इस घड़ी में उनके परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति दे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।