Breaking News

जिला अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सुमन के द्वारा माननीय सुपौल सांसद दिलेश्वर कामत जी को पंचायत वार्ड सचिव संघ के द्वारा वार्ड सचिव संबंधित मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

 


संवाददाता त्रिवेणीगंज से आलोक बादल


आज दिनांक 2/04/21 को उपेन्द्र कुमार सुमन जिलाध्यक्ष सुपौल के नेतृत्व मे माननीय सुपौल सासंद दिलेश्वर कामत जी को पंचायत वार्ड सचिव संघ सुपौल के द्वारा वार्ड सचिव संबंधित मांगो को लेकर एक ज्ञापन सौपा ।और सासंद महोदय ने अश्वाशन दिए की यह मामला को लोकसभा मे अपने स्तर से रखने का काम करेंगे। 


वार्ड सचिव संघ का मुख्य मांग:- बिहार के  1लाख 14 हजार 691 वार्ड सचिव को स्थायीकरण एवं मानदेय दिया जाए 


बिहार के 114691 ग्रामीण वार्ड में विगत 4 वर्षों से बिना किसी आर्थिक लाभ के कार्यरत वार्ड सचिव भाइयों सरकार के द्वारा सभी सात निश्चय योजना हर घर जल नल को धरातल पर उतारने का काम किया है। फिर भी सरकार का कोई ध्यान हम लोगों पर नहीं देती है।

जबकि माननीय विधान सभा सदस्य श्री राजेश कुमार एवं उनके प्रस्ताव के उत्तर में माननीय मंत्री महोदय के द्वारा स्पष्ट किया गया था कि वार्ड सचिवों के अनुदान मानदेय से संबंधित प्रस्ताव माननीय भारत सरकार के स्तर पर लंबित है।

परंतु आज तक बिहार के निर्देश माननीय भारत सरकार के स्तर से जारी नहीं किया गया ।

इसलिए सभी वार्ड सचिव सांसद महोदय से आज निवेदन किए है कि लोकसभा में संपूर्ण बिहार के 114691 वार्ड सचिव के हित के लिए अभिलंब पारित कराने की कृपा की जाए।पूरे बिहार के सभी वार्ड सचिव भाइयों का कहना है कि इतना कुछ होने के बाद भी दबंग मुखिया एवं वार्ड सदस्य के मिलीभगत के कारण पूरे बिहार में कहीं-कहीं वार्ड सचिवों को हटाने की धमकी देती है और अनुरक्षक के पद पर जोर जबरदस्ती किसी भी व्यक्ति को दबंग मुखिया और वार्ड सदस्य के द्वारा बना दिया जाता है जो कि पूरे गलत है अब देखना लाजमी होगी कि बिहार के डबल इंजन की सरकार द्वारा कब तक पूरे बिहार में वार्ड सचिव का जो भी मांगे हैं वह सरकार पूरी करती है या नहीं कि ऐसे ही सुशासन बाबू के राज में सभी  वार्ड सचिव भूखे मरते रहेंगे।






उपस्थित वार्ड सचिव 

चंदन कुमार- प्रदेश संयोजक 


प्रदीप कुमार- 

 प्रखंडअध्यक्ष त्रिवेणीगंज 


जियाउल हक- प्रखंड अध्यक्ष छातापुर


अशोक कुमार शर्मा - प्रखंड अध्यक्ष  सुपौल 



सुरेन्द्र कुमार मंडल ,जयकुमार मेहता,रमेश कुमार राज, विपीन कुमार, राकेश कुमार, रमेश यादव। 

आदि सभी वार्ड  सचिव मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।