सिकरहना/ ढाका -चार शराब कारोबारी के पास से एक सौ एकहतर लीटर नेपाली सॉफी के साथ देशी शराब बरामद।
सिकरहना: ढाका थाना क्षेत्र के बरहरवा सीवन गांव से चार शराब कारोबारी को ग्रिफ्तार किया गया है। चारो शराब कारोबारी नेपाल से नेपाली सॉफी शराब मंगवाकर गांव घर मे खुलेआम बेचते था। जिसकी भनक ढाका थानाध्यक्ष अभय कुमार को लगी। भनक लगते ही थानाध्यक्ष ने अपने खुफिया के साथ खुद शराब कारोबारी पर पैनी नजर रखने लगे। शराब कारोबारी को पकड़ना कोई मुश्किल काम नही था,जितना कि शराब के साथ शराब कारोबारी को पकड़ना थानाध्यक्ष को मुख्य उद्देश्य था। थानाध्यक्ष को जैसे ही शराब रखने की जगह को पता चला कि ढाका थानाध्यक्ष अपने दलबल के साथ बरहरवा सीवन गाँव मे छापेमारी कर दिए। जो एक साथ चार शराब कारोबारी के साथ एक सौ एकहतर लीटर शराब पकड़ने में सफलता हासिल की। सभी शराब कारोबारी में लंगटु मुखिया,लालबाबू,राजेश मुखिया एवम राधेश्याम पासवान को बरहरवा सीवन से ग्रिफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोतिहारी जेल भेज दिया गया हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।