Breaking News

बिहार में शराबबंदी: शराब की सूचना पर छापेमारी के लिए गयी पुलिस पर पथराव, जीप क्षतिग्रस्त

 


बिहार के नवादा में शराब की सूचना पर छापेमारी के लिए गयी पुलिस पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। घटना सोमवार की देर रात गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बिनोबा नगर गांव में घटी बताई जा रही है। अचानक हुए पथराव से पुलिस टीम को पीछे लौटना पड़ा।

घटना में किसी पुलिस कर्मी के घायल होने की खबर नहीं है। वहीं पुलिस की जीप आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त ही गयी बताई जा रही है। सुबह पुलिस ने घटना में शामिल तीन लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वास्तविक अपराधी की पहचान में पुलिस जुटी है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।