Breaking News

घोड़ासहन :- चोरी की बाइक सहित कुख्यात बाइक चोर गिरफ्तार

 



घोड़ासहन-भेलवा रोड में कदमवा नहर पुल के निकट गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने कुख्यात बाइक चोर आकाश कुमार को एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया चोर यादवपुर का निवासी बताया गया है। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि आकाश कुमार ने बरामद किये गये अपाची बाइक को मोतिहारी से चुराने की बात स्वीकार की है। इस बाइक को बेचने के लिए चौक पर ग्राहकों को बुलाया गया था। बाइक का सत्यापन कराया जा रहा है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चोर को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।