Breaking News

मोतिहारी को स्मार्ट सिटी में शामिल करने की मांग , जाने मांग में क्या क्या रखा गया प्रस्ताव ...

 


मोतिहारी। 

मोतिहारी नगर निगम की मुख्य पार्षद अंजू देवी ने मोतिहारी शहर को स्मार्ट सिटी में शामिल करने की मांग की है। पटना में आयोजित स्मार्ट सिटी समिट 2011 में भाग लेने गयीं मुख्य पार्षद ने इसको लेकर आवाज उठायी है। उन्होंने कहा कि मोतिहारी नगर निगम अभी स्मार्ट सिटी में शामिल नहीं है। महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े कई स्थल नगर निगम मोतिहारी के अधीन आते हैं। लेकिन अभी भी शहर का समुचित विकास नहीं हो पाया है। उनके अनुसार, शहर के प्रमुख नालों का कार्य योजना एवं स्वीकृत प्राक्कलन राज्य योजना के लिए भेजा गया है। जिसकी स्वीकृति अभी तक नहीं मिल पायी है। वहीं मुख्यमंत्री नली गली योजना के तहत विभागीय आदेश पर किये गये निविदा में मोतिहारी को कोई राशि नहीं मिली है। जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री से मोतिहारी शहर को स्मार्ट सिटी में शामिल करने व विशेष पैकेज की मांग की है। साथ ही उन्होंने 15 वें वित्त आयोग की निर्धारित राशि में से 50 प्रतिशत की राशि भी तत्काल योजना में स्वीकृत करने की मांग की है। ताकि जरूरी कार्य को कराया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।