रेल पहिया कारखाना बेला के एक अधिकारी की कॅरोना से हुयी मौत।
अमित कुमार/दरियापुर
रेल पहिया कारखाना बेला के एक अधिकारी की कॅरोना से मौत होने की बाते सामने आयी है।
मिली जानकारी के अनुसार रेल पहिया कारखाना बेला के 40 वर्षीय बरिष्ठ खंड अभियंता श्रीकांत कुमार कॅरोना से संक्रमित थे जिनका इलाज दानापुर रेलवे हॉस्पिटल में चल रहा था जिनकी मौत बुधवार की रात्री में इलाज के दौरान हॉस्पिटल में ही हो गयी। उनके मौत की खबर सुन रेल कर्मियों के बीच शोक की लहर दौड़ गयी है। उनके मौत से रेलकर्मी स्तब्ध है । वही विधुत विभाग के टेक्नीशियन सैमुअल हक भी दानापुर हास्पिटल में इलाजरत है। वर्तमान में अभी रेलपहिया कारखाना के लगभग 80 कर्मी कॅरोना से संक्रमित है जो अपने घर और डेरा पर कोरन्टीन है। स्तिथी गंभीर होने पर हॉस्पिटल में दिखा रहे है।
आपको बता दे कि रेलपहिया कारखाना बेला में ऑक्सीजन की दो टैंक है और कारखाना का अपना हॉस्पिटल है। यदि इस हॉस्पिटल को कॅरोना केअर सेन्टर बना दिया जाय तो कर्मचारी के साथ-साथ आसपास के लोगो का भी इलाज किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।