बेतिया: गंडक नदी में नहाने पहुंचे चार बच्चों की मौत, ग्रामीणों ने दो की बचाई जान
बेतिया जिले में नहाने के लिए गंडक नदी पहुंचे चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। ग्रामीणों की मदद से दो बच्चों को बचाया गया है। सभी बच्चे नगर के शास्त्री नगर के पास गंडक नदी में नहाने के लिए गए थे। ग्रामीण और पुलिस के सहयोग से दो बच्चे के शव को बरामद कर लिया गया है। जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।