दरियापुर कोरोना मरीज मिलते ही लालू टोला गांव हुआ सील
प्रखण्ड क्षेत्र के बेला पंचायत के लालू टोला गांव में एक कोरोना रोगी को चिन्हित होते ही गांव को बांस बल्ले से सील कर दिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार लालू टोला गांव के एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाये गये जिस आलोक में मेडिकल टीम ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व थानाध्यक्ष को सूचना दी इसके बाद प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने प्रखण्ड पँचयतराज पदाधिकारी दिलीप सिंह गांव सील करने पहुंचे तो वहां उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि पप्पू ओझा, पंचायत सचिव रंजीत राम व वार्ड सदस्य रामचन्द्र ठाकुर ने गांव को सील करने में सहयोग किया साथ ही गांव के लोगो से अपील की गई कि सभी लोग कोरोना की जांच कराये और इधर उधर घूमने से परहेज करें और मास्क का उपयोग और दो गज की दूरी का पालन करें
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।