Breaking News

ज़रूरत का सामान बाज़ार में उपलब्ध नहीं है तुम किस बात का मंत्री बना हुआ है? लूट मचा रखा है दुकानदारो ने । इनपर है कोई अंकुश सरकार का? : अभिजीत सिंह




१०० रुपया का रिंच ४००

१२०० का फ़्लो मीटर  कोई दाम पर नहीं मिल रहा।

Oxcygen सिलेंडर ६००० वाला १६००० में उपलब्ध है वो भी जूगार से।


किस प्रकार की सरकार है बिहार में  ।

 ना कोई मंत्री ना  मुख्यमंत्री ना अधिकारी कोई कार्रवाई कर रहा है , ना किसी के मुंह से कोई आवाज निकल रही । चारों तरफ अराजकता फैली हुई है , लाशों के ढेर लगे हुए हैं त्राहिमाम मचा हुआ है लोग ऑक्सीजन और दवाइयों के ना होने के कारण मर रहे हैं और सरकार मस्त है अपनी पीठ थपथपाने में। मैं उन भक्तों से भी अनुरोध करता हूं जो इंसानों की भक्ति करने में लीन है शायद आपके परिवार के भी किसी सदस्य को यह बीमारी लग सकती हैं भक्ति से निकलिए आंखों को खोलिए सच्चाई के लिए आवाज उठाईये और गलत का विरोध कीजिए।

वर्तमान की सरकार किसी भी प्रकार का इस महामारी में आम जनता के लिए कोई उपाय नहीं कर पा रही हैं ऐसी सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर देना चाहिए साथ ही साथ  अनुकंपा के मंत्री को तुरंत हटाना चाहिए । आज दवाइयों के दाम ऑक्सीजन का दाम  में ओर प्राइवेट हॉस्पिटलों में लूट मची हुई।

मैं माननीय गवर्नर एवं राष्ट्रपति से अनुरोध करता हूं कि सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करें और बिहार के तमाम सरकारी अस्पतालों एवं प्राइवेट अस्पतालों को सेना के हवाले कर दिया जाए अब कोई विकल्प नहीं बचा है अब केवल एक ही विकल्प है कि भारतीय सेना इस महामारी में हम बिहार वासियों को एवं देशवासियों की रक्षा कर सकती हैं राजनीतिक लॉकडाउन की जरूरत है भारत में।

इमरजेंसी से भी खराब स्थिति में है हमारे देश में । इसलिए देश को सेना के अधीन कर देना चाहिए ।  हमें विश्वास है कि भारतीय सेना हम देशवासियों एवं बिहार वासियों की सुरक्षा करने  में सक्षम है । हमारे नेता आदरणीय पप्पू यादव जी कई दफा सरकार की नाकामियों पर आवाज उठा चुके हैं और जितना हो सकता है जन अधिकार पार्टी  लोगों की मदद कर रही हैं परंतु सरकार और सरकार के अधिकारियों को तुरंत इस महामारी में नाकाम होने के कारण बर्खास्त कर देना चाहिए।

अभिजीत सिंह प्रदेश सचिव सह पूर्व प्रत्याशी 21 ढाका विधानसभा

जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।