Breaking News

छपरा :- शौच गए युवक की नहर में डूबकर मौत

 


मशरक थाना क्षेत्र के मुख्यालय पूर्वी पंचायत अन्तर्गत हनुमानगंज कतालपुर गांव में शनिवार को नहर के पानी में डुबने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक नागेन्द्र राय का 26 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार यादव बताया गया है। घटना के बाद आनन फानन में परिजन द्वारा उक्त युवक को इलाज के लिए मशरक पीएचसी लाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची मशरक पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया । परिजनों की मानें तो उक्त युवक सुबह शौच के लिए घर से निकला था। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद उक्त युवक नहर के पानी में डूबा हुआ मिला आनन फानन में परिजन इलाज के लिए मशरक पीएचसी लाए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया । घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। पुलिस जांच में जुटी है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।