Breaking News

छपरा सोनपुर में कोविड केयर सेंटर का सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण



• उपलब्ध सुविधाओं के लिए जानकारी


• 24 घंटे कोविड केयर सेंटर को संचालित करने का दिया निर्देश


• कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहनता से की जांच


छपरा, 8 अप्रैल। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों को 24 घंटे चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कोविड-19 सेंटर एक बार फिर से चालू कर दिया गया है।  सिविल सर्जन डॉ जनार्दन प्रसाद सुकुमार ने गुरुवार को सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल स्थित कोविड केयर सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने चिकित्सकों व कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में छपरा शहर और सोनपुर में सबसे अधिक कोरोना के मरीज पाए गए हैं।  मरीजों को 24 घंटे चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभाग संकल्पित है।सीएस ने सेंटर में भर्ती मरीजों की स्थिति,  इलाज, दवा, खानपान आदि सुविधाओं के बारे में चिकित्सकों, भर्ती मरीजों तथा उनके परिजनों से जानकारी प्राप्त की। 



सुरक्षा मानकों का अनुपालन कर करें कार्य:


इस दौरान सीएस ने बेड की व्यवस्था, साफ सफाई की व्यवस्था के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। शौचालय की भी समुचित व्यवस्था का जायजा लिया। सभी स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड के सुरक्षा मानकों का अनुपालन करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। बायो मेडिकल वेस्ट का सही तरीके से निस्तारण करने को कहा।


सभी आवश्यक सुविधाएं की गई सुनिश्चित:


कोविड केयर सेंटर को किया एक्टिव कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड केयर सेंटर को पुन: एक्टिव कर दिया गया है।  केयर सेंटर को साधन संपन्न बनाया गया है। साथ चिकित्सकों सहित स्वास्थ्य कम्रियों की भी प्रतिनियूुक्ति कर दी गई है।  आवश्यकतानुसार इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी। केयर सेंटर में मरीजों के लिए सभी तरह की चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।