दरियापुर- लिट्टी चना की आर में बेच रहे शराब के साथ एक धंदेबाज गिरफ्तार।
अमित कुमार/दरियापुर
थाना क्षेत्र के सितलपुर स्थित लिट्टी के दुकान से अकबरपुर निवासी दसरथ चौधरी को 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी अशोक कुमार को किसी मुखबिर ने सूचना दी कि सितलपुर टेम्पू स्टेण्ड स्तिथ रेलवे ढाला के दक्षिण लिट्टी चना के आर में दसरथ चौधरी शराब बेच रहा है । सूचना पाकर थाना प्रभारी अपने दल- बल के साथ दुकान पर पहुच छापेमारी की जिसमे 10 लीटर देसी दारू के साथ दसरथ चौधरी को गिरफ्तार कर थाने ले आयी जिसके बाद जेल भेजने की तैयारी कर रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।