मोतिहारी: - घोड़ासहन जमुनिया में चार एकड़ भूमि की जमाबंदी रद्द
मोतिहारी। एसएसबी की प्रस्तावित सीमा चौकी के लिए भूमि के संबंध में गलत सूचना दिये जाने पर अपर समाहत्र्ता ने भूूमि की जमाबंदी रद्द कर दी है। साथ ही शेष भूमि की जमाबंदी रद्दीकरण के लिए घोड़ासहन सीओ से प्रस्ताव मांगा गया है। जानकारी के अनुसार एसएसबी 45 बटालियन पनटोका रक्सौल सीमा चौकी की स्थापना के लिए करीब 11 एकड़ 58 डिसमिल भूमि अधिग्रहित की गयी थी। जो भूमि बेतिया राज की पायी गयी। इसे अपर समाहत्र्ता शशिशेखर चौधरी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने प्रस्तावित भूमि का जमाबंदी रद्दीकरण संख्या 537 व 539, मौजा जमुनिया, कवैया, थाना नंबर 10 बनाम राजेन्द्र प्रसाद व रामसेवक प्रसाद की 4 एकड़ भूमि की तत्काल प्रभाव से जमाबंदी रद्द करने का आदेश पारित किया है। साथ ही शेष 7 एकड़ 58 डिसमिल भूमि के जमाबंदी रद्दीकरण का प्रस्ताव घोड़ासहन सीओ से मांगा है। आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि उक्त भूमि बेतिया राज की है जिसका गलत ढंग से जमाबंदी कायम किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।