मोतिहारी:- बोलेरो की ठोकर से वृद्ध की घटनास्थल पर हुई मौत..!!
मोतिहारी :बोलेरो की ठोकर से वृद्ध की घटनास्थल पर हुई मौत।आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।मृतक की पहचान मंगलापुर निवासी मंगल यादव के रूप में की गई है।खाना खाने के बाद मृतक अपने बथान पर सोने जा रहा था तभी घटी घटना।घटनास्थल पर पहुंच पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जाँच में जुट गई है।घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मंगलापुर कांटा के समीप एसएच 74 की है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।