मोतिहारी:- श्री कृष्ण कुमार राजगढिया बजरंग सेना राष्ट्रीय कोर कमिटी के द्वारा बिहार प्रदेश महामंत्री बनाए गए|
मोतिहारी। बजरंग सेना राष्ट्रीय संगठन महामंत्री/ बिहार प्रदेश प्रभारी श्री राजेश कुमार पाण्डेय की अनुशंसा पर पर श्री कृष्ण कुमार राजगढिया जी को बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रणबीर पटेरिया जी के द्वारा बिहार का प्रदेश महामंत्री के रूप में मनोनयन किया गया है।
श्री कृष्ण कुमार राजगढिया जी जिले के सुप्रसिद्ध प्रतिष्ठान बिल्ड- मार्ट के ऑनर होने के साथ- हीं- साथ भाजपा बिहार ब्यापार प्रकोष्ठ के प्रभारी एवम मठ मंदिर प्रकोष्ठ भाजपा बिहार के सुप्रसिद्ध संगठक कर्ता हैं। इनके संगठन कर्ता की श्रेष्ठ क्षमता तथा कुशल नेतृत्व क्षमता को देखते हुए इन्हें बजरंग सेना राष्ट्रीय कोर कमिटी के द्वारा बिहार प्रदेश महामंत्री के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।
इनके मनोनयन से मोतिहारी सहित पूरे बिहार प्रदेश में खुशी की उमंग देखी जा रही है।
प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मिलते हीं श्री कृष्ण कुमार राजगढिया जी ने जनता से अपील की है कि, कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में कोविड-१९ के दिशा निर्देशों का पालन करें। आप का मिलना नहीं होना जरूरी है, घर में रहें और सुरक्षित रहे। लॉक डाउन के दौरान आप की सावधानी हीं आप के जीवन को बचाएगी।
इनके मनोनयन पर बिहार प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष ब्याप्त है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।