Breaking News

परसा। - ट्रक व कार की भिड़ंत में एक खिलाड़ी की मौत, दो जख्मी

 


पटना के क्रिकेट खिलाड़ी की सड़क हादसे में परसा में मौत

ट्रक लेकर चालक हुआ फरार, क्षतिग्रस्त कार जब्त

शीतलपुर-सीवान पथ पर परसा हाई स्कूल के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने कार को सामने से ठोकर मार दिया जिससे

कार पर सवार तीन खिलाड़ियों में से एक की मौत इलाज के लिए पीएमसीएच जाने के क्रम में रास्ते में ही हो गई जबकि दौ खिलाड़ी घायल हो गये। घटना शुक्रवार करीब साढ़े दस बजे दिन की है। मृतक खिलाड़ी पटना जिला के अनिसाबाद निवासी राजेंद्र प्रसाद का बीस वर्षीय पुत्र मनीष कुमार बताया जाता है। घटना होते ही आसपास के इलाके में हलचल मच गयी। खिलाड़ियों की स्थिति को देखते हुए आसपास के लोग जुट गये और सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले आये। मिली जानकारी के अनुसार कार पर सवार होकर तीन खिलाड़ी पटना के अनीसाबाद से गोपालगंज में क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने जा रहे थे तभी परसा बाजार के हाई स्कूल चौक के समीप अनियंत्रित ट्रक ने कार में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। मौका मिलने के साथ ही ट्रक लेकर चालक भाग निकला। हालांकि इस दौरान ट्रक चालक को लोगोंं ने पकड़ने की कोशिश भी की लेकिन वह फरार होने में सफल हो गया। इधर कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला गया। । सड़क दुर्घटना के दौरान कार में सवार दो खिलाड़ियों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार पीएचसी में कराया गया। स्थानीय पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।