Breaking News

मनचितवा पूल के समीप खड़ी दो अलग- अलग ट्रकों पर एक ही नंबर प्लेट लगे रहने के कारण पुलिस ने दोनों ट्रक को किया जप्त ।



अमित कुमार/दरियापुर

थाना क्षेत्र के मनचितवा पूल के समीप खड़ी दो अलग- अलग ट्रकों पर एक ही नंबर प्लेट लगे रहने के कारण पुलिस ने दोनों ट्रक को जप्त कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार मंचितवा पुल के समीप एक ही नंबर के होने की सूचना पुलिस को लगी तभी थाना अध्यक्ष अशोक कुमार जब मौके पर पहुंचकर दोनों ट्रकों पर एक ही नंबर को पाया तो भौचक हो गये। पूछताछ के दौरान उक्त ट्रक थाना क्षेत्र के केवटीया गांव के अनिल राय का बताया गया। तभी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रक को अपने कब्जे में लेते हुए एक ट्रक के मालिक को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बात की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ने बताया कि सीतलपुर- परसा मार्ग पर मनचितवा पुल के समीप दो अलग-अलग ट्रकों पर एक ही नंबर प्लेट लगने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस मामले में उक्त ट्रक मालिक के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया। 

बता दे की इस मार्ग से होकर सैकड़ों बालू लदा ट्रक तथा ट्रैक्टर गुजरते है। इनमें कई गाड़ियों का उचित कागजात नहीं भी नही होता।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।