रक्सौल में बिजली के शार्ट शर्किट से लगी आग।।
रक्सौल प्रखंड के लक्ष्मीपुर लछुमनवा पंचायत के सौनाहा डीह वार्ड नं-2 मे बिजली के शार्ट शर्किट लगने के कारण हजारी यादव का घर जलकर राख हो गया, इस आगलगी की सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंच कर अधिकारीगण से एवं अग्निशमन को फोन करके आग बुझाने के लिए दमकल गाडी को बुलाया और स्थानीय ग्रामीणो के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।।
इस आगलगी मे हजारी यादव का पुरा घर जलकर राख हो गया, अगले महिना मे उनके लड़की का शादी था शादी के लिए घर मे रखा कपड़ा, गहना,नगद चालीस हजार,अनाज व सभी घरेलु समान वगैरह सब घर द्वार जलकर राख हो गया इस कारण घर परिवारके सभी सदस्यो का रो रो कर बुरा हाल है ।।
और इस मौके पर स्थानीय रक्सौल क्षेत्र संख्या-1 जिला परिषद सदस्य इन्द्रासन कुमार उनके घर परिवार के महिलाओ बच्चो से मिलकर रो रहे परिवार को चुप कराये,सांत्वना दिये और हिम्मत दिये,और सभी जनप्रतिनिधि द्वारा नगद देकर आर्थिक सहयोग किया गया और सरकारी मुआवजा दिलाने के लिए आश्वासन दिया गया।।
इस मौके पर जिला पार्षद इन्द्रासन कुमार,लक्ष्मीपुर लछुमनवा पंचायत के मुखियापति अलखदेव राय ,पूर्व मुखिया बीरेन्द्र झा,पंचायत समिति सदस्य जुमादीन,राधेश्याम यादव,संजय यादव,लालबाबू यादव,अशोक यादव,अवधेश यादव,व अन्य ग्रामीणगण।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।