Breaking News

महिला शिक्षिका को फोन पर परेशान करना डीन को पड़ा भारी, पद से बर्खास्त हुए वीसी

 


इन दिनों बिहार के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक संजय गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ डेयरी टेक्नोलॉजी (जीआईडीटी) डीन की वजह से सुर्खियों में छाया हुआ है। यहां के डीन पर अपनी सहयोगी को परेशाम करने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद आरोपी डीन को कुलपति ने बर्खास्त कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, डीन पर एक महिला शिक्षिका को फोन करके परेशान करने का आरोप लगा था। इसके बाद बिहार एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉक्टर रामेश्वर सिंह ने आरोपी डीन बलबीर सिंह बेनीवाल को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है। दरअसल, महिला शिक्षक ने बिहार विधान परिषद के सदस्य सुनील सिंह से इसे लेकर शिकायत की थी। 

वहीं महिला की शिकायत के बाद सुनील सिंह ने डीन के रवैये पर सवाल खड़े किए थे। साथ ही मत्सय एवं पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी ने इसपर जवाब मांगा था। विश्वविद्यालय ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एक आंतरिक कमेटी बनाई थी। रिपोर्ट के बाद डॉक्टर बलबीर सिंह बेनीवाल को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

इस मामले पर विश्‍ववि‍द्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर सतीश कुमार गर्ग ने कहा कि महिला शिक्षक की शिकायत पर नियमों के अनुसार एक कमेटी से जांच कराई गई। इसके बाद अनुशासनात्मक समिति की रिपोर्ट के आधार पर डीन को बर्खास्त कर दिया गया है। हालांकि, अब तक डीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।