Breaking News

SSB को मिली बड़ी कामयाबी, भारत-नेपाल सीमा पर 30 लाख के चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

 


बिहार के बेतिया जिले में सोमवार की देर शाम भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी अधिकारी व जवानों ने तीन किलो चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार रमपुरवा बीओपी पर तैनात एसएसबी की टीम ने वाल्मिकी नगर बगहा मुख्य पथ पर धोबहा पुल के समीप इन दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद हुए चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 लाख रुपये बताई जा रही है। रमपुरवा पोस्ट के एसएसबी निरीक्षक अमित कुमार शर्मा ने यह जानकारी दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।