Breaking News

अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने उतार दिया मौत के घाट, शव भी जलाया

 


गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के कोसम्हार गांव में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इतना ही नहीं बल्कि हत्या के बाद उसके शव को भी रात में ही जला दिया। हत्या के तीसरे दिन शुक्रवार को एक के बाद एक करके पूरे गांव में यह बात फैल गई। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला से पूछताछ किया तब मामले का खुलासा हुआ। ग्रामीणों की सूचना पुलिस ने गांव पहुंच महिला को गिरफ्तार थाना ले आई है और उससे गहन पूछताछ कर रही है। हालांकि प्रेमी गांव छोड़कर फरार हो गया है।

गांव वालों ने बताया कि 30 वर्षीय सुखदेव मांझी उर्फ ननकू मांझी की पत्नी मालती देवी का गांव के ही एक युवक के साथ अवैध संबंध था। पत्नी और उसके प्रेमी को सुखदेव खटक रहा था। उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और बुधवार की रात प्रेमी के तीन अन्य सहयोगियों ने मिलकर सुखदेव मांझी को मार डाला।
 
ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को कानो कान पूरे गांव में इसकी चर्चा होने लगी। तब गांव के लोग मालती देवी के घर जाकर उससे पूछताछ करने लगे तो उसने घटना का खुलासा किया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब गांव पहुंची तो सुखदेव की हत्यारिन पत्नी मालती देवी को पुलिस के हवाले कर दिया।

थानाध्यक्ष संजय कुमार के बताया कि गिरफ्तार महिला से थाना पर गहन पूछताछ की जा रही है। एसडीपीओ घुरन मंडल भी महिला से पूछताछ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिला ने अपराध स्वीकार की है। प्रेमी फरार हो गया है। एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।