Breaking News

बीच सड़क पर महिला सिपाही से उलझी युवती, बाइक सवार ने पुलिसकर्मी को जमकर पीटा, जानें पूरा मामला

 


ट्रैफिक पुलिस की महिला सिपाही और बाइक सवार जीजा-साली के बीच जमकर मारपीट हो गई। गुस्साई बाइक सवार युवती ने ट्रैफिक की महिला सिपाही सोनी कुमारी की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान सोनी के कान पर गंभीर चोट आई है। इसके साथ ही महिला सिपाही के कान की सोने की बाली भी गुम हो गई। 

शुक्रवार की दोपहर तारामंडल के सामने मेन रोड पर हो रहे इस हंगामे के दौरान सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। बाद में किसी तरह अन्य पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत किया। हंगामा और मारपीट के बाद महिला सिपाही और युवती व उसके जीजा कोतवाली थाने पहुंचे। 

महिला सिपाही ने युवती के खिलाफ कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी है। आरोप है कि बाइक सवार जीजा-साली ने तारामंडल के सामने से यू-टर्न ले लिया जो अवैध है। इस पर ट्रैफिक के सिपाही ने दोनों को रोकने की कोशिश की। बाइक के रुकते ही युवती ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद युवती पहले सड़क पर गिर गयी। इसके कुछ ही देर बाद युवती उठ गई और महिला सिपाही से उलझने लगी। इस दौरान महिला सिपाही के कान में चोट लग गयी, जिससे खून गिरने लगा।

एसपी ट्रैफिक ने क्या कहा
इस मामले पर ट्रैफिक एसपी अमरकेश डी ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने गलत दिशा से जा रहे बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की थी। लेकिन वे उल्टे जवानों के साथ ही भिड़ गए।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।