Breaking News

बिहार में बेखौफ चोर, पूर्व सीएम के आवास के पास मकान से नकद समेत 3.5 लाख की चोरी

 


विडियो भी जरुर देखे

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के आवास के पास पीयू के सेवानिवृत्त कर्मी कृष्ण मोहन मिश्र के मकान में घुसकर चोरों ने तीन लाख के कीमती जेवर तथा 50 हजार रुपये नकदी की चोरी कर ली। वारदात के वक्त परिजन मकान के अंदर गहरी नींद में सो रहे थे। चोरी की यह वारदात पत्रकारनगर थाना क्षेत्र के 190 एमआईजी के पीछे जानकीनगर हनुमाननगर में हुई। इस मामले में पीड़ित की ओर से पत्रकारनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विडियो भी जरुर देखे

दरअसल, रिटायर कर्मी अपने परिवार के साथ मकान में सोये थे। दीवार फांदकर चोर उनके मकान में दाखिल हुए। इसके बाद कमरे में घुसे और आलमारी खोलकर चोर उसमें रखे 50 हजार रुपये नकद तथा तीन लाख के गहने, दो मोबाइल समेत उनके रिटायरमेंट का सभी दस्तावेज, पासबुक, आईकार्ड आदि चुरा कर भाग गये, लेकिन ऐन वक्त पर उन्हें व परिजनों को चोरी की भनक नहीं लगी।

विडियो भी जरुर देखे

वीआईपी क्षेत्र में चोरी से दहशत 
रिटायरकर्मी कृष्ण मोहन मिश्र का आवास पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के घर के पास ही है। ऐसे में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। पीड़ित का कहना है कि पिछले कई दिनों से उनके घर के पास शरारती तत्वों का जमावड़ा लग रह रहा था। चोरी की वारदात में इन्हीं लोगों का हाथ हो सकता है। पत्रकारनगर थाना प्रभारी मनोरंजन भारती ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ ही अज्ञात चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।

विडियो भी जरुर देखे

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।