Breaking News

भोजपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक के बीच हुई भिड़ंत, बैंड पार्टी के 4 सदस्यों की मौत

 




बिहार के भोजपुर जिले में गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग पवन बैंड पार्टी के सदस्य थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मैजिक पर सवार सभी लोग चरपोखरी थाना क्षेत्र के इटौर गांव से बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। यह सभी बैंड बाजा वाले थे, जो बारात निपटा कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित होकर वाहन खड़े ट्रक में टकरा गया, जिससे लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।