मोतिहारी जिलाधिकारी ने 45 वर्ष के ऊपर लाभार्थियों के लिए टीका एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मोतिहारी। जिलाधिकारी ने 45 वर्ष के ऊपर लाभार्थियों के लिए टीका एक्सप्रेस (van) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
टीकाकरण अब आपके द्वार के अंतर्गत यह टीका एक्सप्रेस रवाना किया गया।
यह टीका एक्सप्रेस 45 वर्ष के ऊपर गांव में ऐसे लोग जो अभी को भी टीका नहीं ले पाए हैं उनके लिए यह भान घूम घूम कर टीकाकरण करेगा।
टीकाकरण का टीम कम से कम प्रतिदिन दो सौ लोगों का टीकाकरण करेगा।
गांव में ऐसे लोग (सीनियर सिटीजन) भी हैं जो वैक्सीनेशन सेंटर पर नहीं आ सकते उनके लिए यह भान घर पर ही जाकर वैक्सीनेशन का कार्य करेगी।
इस टीम में आयुष डॉक्टर, फार्मासिस्ट तथा ANM है।
टीम ऐसे जगह भी जाएगी जहां होम आइसोलेशन में कोविड पेशेंट रह रहा है उनका भी टेंपरेचर एवं ऑक्सीजन लेवल जांचेगी।ऑक्सीजन लेवल 90 से कम होता है उसे नजदीक के डीसीएचसी में भर्ती करेगा।
होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को मेडिकल किट भी उपलब्ध कराया जाएगा।
यह भान गांव में प्रचार-प्रसार भी करेगा ताकि लोगों में वैक्सीनेशन के प्रति जानकारी प्राप्त हो सके।
अभी इस भान से केवल 45 वर्ष के ऊपर के लोगों का ही टीकाकरण किया जाएगा।
जिला स्तर से तीन टीकाकरण भान रवाना किया जा रहा है।
ऐसे भान प्रत्येक प्रखंडों से भी चलाया जा रहा है जो सुदूर गांव में रहने वाले लोगों को टीकाकरण का कार्य करेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।