दरियापुर:- बीजली की करेंट लगने से एक 7 वर्षीय बच्चे की हुयी मौत।
अमित कुमार/दरियापुर
स्थानीय थाना क्षेत्र के मटिहान गांव में एक सात वर्षीय बच्चे की मौत बिजली की करंट लगने से हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मटिहान गांव में सुकरवार की देर संध्या सवा 8 बजे के करीब काफी देर बाद बिजली आयी थी। आंधी पानी मे पहले से बच्चे के घर के पास बिजली का तार टूटा हुआ था। बिजली जैसे ही आयी प्रेम कुमार सिंह की 7 वर्षीय पुत्र सरस कुमार घर से बाहर निकला तभी टूटे तार की चपेट में आ गया। परिजन उसे दिघवारा पीएचसी में ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया। जिसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। जिसके बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के माँ का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।