बिहार में घट रही कोरोना संक्रमण की दर, एक दिन में मिले 7494 नए कोरोना संक्रमित
बिहार में कोरोना संक्रमण की दर में लगातार हो रही कमी बड़ी राहत भरी है। शुक्रवार को संक्रमण की दर सात प्रतिशत से नीचे 6.91 फीसदी हो गई, जबकि एक दिन पूर्व राज्य में संक्रमण की दर 7.93 फीसदी थी। पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर में 1.02 फीसदी की कमी आई है।
27 दिनों में सात फीसदी से कम हुई संक्रमण दर
राज्य में कोरोना संक्रमण दर 28 दिनों के बाद सात फीसदी से कम हुई। राज्य
में गत 16 अप्रैल को संक्रमण दर 6.22 फीसदी थी। उस दिन 1 लाख 404 सैंपल की
जांच में 6283 नए संक्रमितों की पहचान हुई थी।
14,131 संक्रमित हुए स्वस्थ
पिछले 24 घंटे में राज्य में 14,131 कोरोना संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो
गए जबकि 77 की मौत हो गयी। राज्य में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर
83.38 फीसदी हो गयी। राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 89,563
हो गई।
पटना में 967 तो 24 जिलों में सौ से अधिक नए संक्रमित मिले
राज्य में पटना में पांच सौ से अधिक व राज्य में सर्वाधिक 967 नए संक्रमित
मिले, जबकि 24 जिलों में सौ से अधिक नए कोरोना संक्रमित की पहचान की गई।
इनमें अररिया में 194, औरंगाबाद में 152, बेगूसराय में 273, दरभंगा में
115, पूर्वी चंपारण में 321, गया में 350, गोपालगंज में 387,जमुई में 157,
कटिहार में 389, किशनगंज में 158, मधेपुरा में 197, मधुबनी में 220, मुंगेर
में 231, मुजफ्फरपुर में 291, नालंदा में 201, पूर्णिया में 441, सहरसा
में 264, समस्तीपुर में 240, सारण में 201, शेखपुरा में 125, सीवान में
202, सुपौल में 268, वैशाली में 193 और पश्चिमी चंपारण में 164 नए
संक्रमितों की पहचान की गई।
अब तक 5.44 लाख संक्रमित स्वस्थ हुए
राज्य में अबतक 5 लाख 44 हजार 445 कोरोना संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ
हो चुके हैं। जबकि अबतक 6 लाख 37 हजार 679 संक्रमितों की पहचान हुई है।
अबतक राज्य में कोरोना संक्रमित 3670 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी
है। राज्य में अबतक 2,78,39,046 सैम्पल की कोरोना जांच की जा चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।