Breaking News

जाप सुप्रिमो पप्पू यादव के रिहाई को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को लिखा प्रार्थना पत्र एवं जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपना सर मुंडवाकर बिहार सरकार को मृत घोषित कर अपना विरोध जताया




जन अधिकार पार्टी (लो.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव के रिहाई की मांग अब जोर पकड़ने लगी है, उनकी रिहाई को लेकर जन अधिकार पार्टी के  प्रदेश सचिव सह ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री अभिजीत सिंह समेत सैकड़ो नेताओ ने महामहिम राष्ट्रपति को प्रार्थना पत्र लिखकर उनकी रिहाई की मांग की है । जाप के नेता श्री अभिजीत सिंह ने पत्र में कहा कि जाप सुप्रिमो पप्पू यादव ने वर्तमान की कोरोना महामारी में पटना तथा बिहार के कोने कोने में भोजन ,ऑक्सीजन,दवा ,बेड  की कमी और स्वास्थ्य विभाग की कुव्यवस्था की मार झेल रही गरीब जनता को जाकर लगातार मदद कर रहे थे,पप्पू यादव को षड्यंत्र के तहत एक झूठे केस फसाकर जेल भेज दिया गया । जाप नेता श्री सिंह  ने पत्र में आगे कहा कि कोरोना काल मे सरकार द्वारा पप्पू यादव जी को सेहत की हानि पहुंचाने की मंशा के अनुसार उनको लगातार इधर उधर ले जाया जा रहा है, जिससे उनके साथ अप्रिय घटना होने का खतरा बना है, श्री सिंह ने इस मामले में महामहिम राष्ट्रपति महोदय से प्रार्थना किया कि वो अपने संज्ञान में लेते हुए, जाप सुप्रिमो को अविलब रिहा करने का आदेश दे । पत्र लिखने के साथ ही श्री अभिजीत सिंह जी ने अपना सर *मुंडवाकर* बिहार सरकार को मृत घोषित कर सरकार का विरोध जताया तथा अपने साथियों से भी इस विरोध को आगे बढ़ाने को कहा। प्रार्थना पत्र लिखने वाले में  जाप जिला अध्यक्ष पवन। कुमार सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र त्यागी, प्रदेश महासचिव मुख्तार गुप्ता,अंकुश सिंह प्रदेश सचिव,घोड़ासहन प्रखंड अध्यक्ष श्री राम बाबू यादव ढाका प्रखंड अध्यक्ष श्री राम प्रवेश यादव ढाका अनुमंडल महामंत्री श्री पवन कुमार सिंह अनिल शर्मा घोड़ासहन सचिव मोहन राय नरेंद्र सिंह अनुमंडल सचिव रामचंद्र सिंह नरेश राम राजीव कुमार प्यारेलाल रविंद्र वर्मा विवेक सिंह अमर देव कुशवाहा अरविंदर सिंह जिला उपाध्यक्ष संजीब कुमार, छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह, सहित गौरीशंकर साह, नीरज कुमार, नरैल आलम, पुरषोतम कुमार,  निशान्त कुमार, अरमान सैफी,छात्र नगर अध्यक्ष तबरेज सैफी, विवेक द्विवेदी, राकेश प्रजापति, ढाका अध्यक्ष प्यारे सिंह ,मो अजीज ,मो अरसद, हम्माद जफर खान, मुसर्रफ खान, अरबाज खान, सन्नी शर्मा, मनीष यादव, अनिल कुमार, राकेश कुमार,आजाद सैफी, इशरार बाबू सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने पत्र लिखा।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।