Breaking News

जाप सुप्रिमो पप्पू यादव की रिहाई के लिए जाप कार्यकर्ताओं ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन




जन अधिकार पार्टी(लोक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव के रिहाई की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया , पार्टी के प्रदेश सचिव सह ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिजीत सिंह ने कहा कि पप्पू यादव लगातार कोरोना महामारी में गरीब लोगों की मदद कर रहे थे साथ ही साथ सरकार के स्वास्थ्य व्यवस्था की भी पोल खोल रहे थे जिससे सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए पप्पू यादव को एक सोची समझी राजनीति षड्यंत्र के तहत जेल भेज दिया है ,श्री  सिंह ने कहा कि अभी की परिस्थिति में बिहार को पप्पू यादव की जरूरत है वो लगातर बिहार के कोने कोने में लोगो की मदद कर रहे थे लेकिन 14 दिनों एक साजिश के तहत सरकार उनको बन्द रखी है ,जाप नेता  श्री सिंह ने कहा कि सरकार अविलम्ब पप्पू यादव की।रिहाई करे अन्यथा आगे उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे ,प्रदर्शन में छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह,जिला सचिव रामचंद्र सिंह, प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू यादव ,अनिल सिंह,शिवचंद्र राय ,विश्वनाथ राय, विवेक द्विवेदी ,राकेश प्रजापति आदि थे

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।