छपरा :- बुधवार की रात से लगातार हो रहे बारिश से सारण जिले के गड़खा में विशालकाय पेड़ धराशाही हो गया जिससे सड़क पर घंटो आवागमन बाधित रहा
छपरा- बुधवार की रात से लगातार हो रहे बारिश के बीच सारण जिला के गड़खा प्रखंड के बसन्त रोड एसबीआई एटीएम के समीप बरगद का विशालकाय पेड़ धराशाही हो गया। पेड़ के सड़क पर गिरने से गड़खा मानपुर सड़क पर घंटो आवागमन बाधित रहा । गड़खा प्रखण्ड प्रशासन ने विशालकाय पेड़ की डालियो को कटवा कर उन्हें सड़क से हटाया जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ। यास चक्रवात के बिहार में प्रवेश के पूर्व ही पेड़ के गिरने की घटना से आम आदमी के दैनिक जीवन पर भी असर पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। कोरोना काल मे तमाम तरह के नियमो के पालन के बीच यास चक्रवात के दुष्परिणामो को लेकर भी लोग आशंकित हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।