Breaking News

श्मशान घाटों पर भी सक्रिय हुए दलाल, संक्रमित मृतकों के परिजनों से वसूल रहे मनमना पैसा, छापेमारी करेगी टीम

 



कोरोना से संक्रमित मरीजों की मौत के बाद उनका अंतिम संस्कार सरकारी खर्चे पर तीन श्मशान घाटों पर किया जाना है, लेकिन प्रशासन को शिकायत मिली है कि इन दिनों श्मशान घाटों पर दलाल सक्रिय हो गए हैं तथा लोगों से मनमाना पैसा वसूल रहे हैं। इसीलिए इनकी धर-पकड़ के लिए डीएम ने रविवार को धावा दल गठित किया है, जो सोमवार से श्मशान घाटों पर छापेमारी करेगी।

डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन दिनों श्मशान घाट पर दलाल सक्रिय हो गए हैं। इसीलिए इनकी धर-पकड़ के लिए पटना सदर बीडीओ के नेतृत्व में एक धावा दल गठित किया गया है, जिसमें बिजली विभाग और नगर निगम के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। यह अधिकारी औचक छापेमारी करेंगे तथा ऐसे दलालों को धर-पकड़ करेंगे जो लोगों से मनमाना पैसा वसूल रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि बांसघाट, गुलबी घाट और खाजेकलां घाट पर अंतिम संस्कार सरकारी तौर पर किया जा रहा है, लेकिन कुछ दलाल लोगों को बहला-फुसलाकर अधिक पैसा ले रहे हैं

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।