Breaking News

मोतिहारी/केसरिया:- श्री राम चरित्रमानस रामलीला के हास्य कलाकार व श्रवन का किरदार निभाने वाले डाँ सत्यप्रिय अब नहीं रहें




*पू च केसरिया*,केसरिया थाना क्षेत्र के नयागाँव पानशाला चौक विगत  वर्ष 1999 से अब तक उन्होंनें जो कलाकारी किया। वो सम्मान व क़ाबिले तारीफ़ रहा। विविध कला विकास समिति के वरिष्ठ व हास्य कलाकार डाँ पन्नालाल प्रसाद उर्फ डाँ सत्यप्रिय के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। आपकों बताते चलें कि वे खिजिरपुरा बेनीपुर पंचायत के खापगोपालपुर के निवासी थे। उनके निधन से विविध कला विकास समिति को अपूर्णीय छति हुई। उनका उम्र करीब 66 वर्ष का था। तो वहीं उनका पुत्र धनंजय कुमार ने बताया कि वे कई दिनों से बीमार चल रहे थें। जिनका ईलाज पटना के एक निजि नर्सिंग होम चल रहा था। वे काफ़ी मिलनसार एवं हसमुख स्वाभाव के थे। उनका बचपन से ही कला के प्रति लगाव था। वे कई नाटकों मे अपनी अहम् भूमिका बख़ूबी निभाईं। इस संस्था के मंच निर्देशक व सचिव सह पत्रकार रंजन कुमार ने बताया कि वे एक ईमानदार व साफ छवि के समाजसेवी भी थे। उन्होंने कहा कि 1999 से लेकर कोरोना काल के पहलें तक वे श्रवन कुमार एवं नारद मुनि के साथ साथ कई अन्य किरदार निभाने मे बेसुमार थे।वे कलाकारो का मेकअप भी करतें थे। उनके निधन से पंचायतवासियों मे शोक की लहर दौड़ आई है। उनके निधन पर कई लोगों शोक व्यक्त किया है। पंचायत के मुखिया हरेन्द्र साह,सरपंच विनोद कुमार गुप्ता, श्री राम चरित्र मानस के निर्माता रामाधार प्रसाद,आलम अहमद,शंभू साह,राज़ मोहन प्रसाद,अवनी किशोर कुमार,पंकज कुमार,धर्मनाथ कुमार,डाँ दीपलाल प्रसाद, कुमार गौरव,नवीन कुमार,मनीष मेहता, नंदन कुमार,समेत कई अन्य लोगों शोक व्यक्त किया है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।