Breaking News

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बजरंग सेना राष्ट्रीय संगठन महामंत्री / बिहार प्रभारी राजेश कुमार पाण्डेय का बड़ा बयान ।



............................... 

मोतिहारी। बजरंग सेना राष्ट्रीय संगठन महामंत्री/ बिहार प्रभारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि,  केन्द्र सरकार द्वारा  देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून अगर तुरंत लागू नहीं किया गया तो 5 वर्षों के  अंतर्गत पश्चिम बंगाल जैसे परिणाम पूरे देश में देखने को मिलेगा। बंगाल में भाजपा के हारने का भी यही सबसे बड़ा कारण रहा। बंगाल में ममता बनर्जी अपना वोट बैंक बनाने के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियेों और रोहिंग्याओं काे शरण दे रही है। 

आजादी के पहले अंतरिम सरकार के लिए हुए चुनावों में बंगाल के मुसलमानों ने मुस्लिम लीग की सरकार बनाई थी, उसके बाद भारी पैमानों पर 1946 में हिन्दुओं का कत्लेआम हुआ था और फिर उनलोगों ने 1947 में जबरन बंगाल विभाजन कर पूर्वी पाकिस्तान बना दिया। अभूतपूर्व बंगाल में मुस्लिमों की आबादी 32 प्रतिशत है, लेकिन जिस दिन यह आबादी 40 प्रतिशत हो गई उस दिन बंगाल का पुन: धार्मिक आधार पर विभाजन होना तय है। 

देश में हिन्दू जनसंख्या नियंत्रण कानून स्वयं अपने उपर हिन्दू पहले से लागू कर चुके हैं लेकिन, मुस्लिमो की मंशा है कि, उनकी आबादी हिन्दुओं से अधिक हो जाए ताकि, वो हिन्दुस्तान के संविधान पर अपना एकाधिकार कर सकें। जिस तरह से दिन पर दिन देश की जनसंख्या बढ़ रही है आशंका है कि, पूरे देश में बंगाल की तरह स्थिती हो जाए। 

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री/ बिहार प्रदेश प्रभारी श्री राजेश कुमार पाण्डेय एवं बिहार प्रदेश महामंत्री श्री कृष्ण कुमार राजगढिया जी ने अपने संयुक्त ब्यान में बताया कि, बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रणबीर पटेरिया  जी के नेतृत्व में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कराने हेतु देश के 29 राज्यों एवंं 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में राज्य सरकारों को जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कराने के लिए  ज्ञापन सौंपने का देश ब्यापी अभियान चला रही है। 



राजेश कुमार पाण्डेय

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री/ बिहार प्रभारी बजरंग सेना।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।