सीतामढ़ी के शिवहर नगर के मुख्य चौक से लेकर राजेश रजिस्ट्री चौक तक सड़क जाम बाजार में भीड़ लगने से सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रहीं धज्जियां
शिवहर शहर में रविवार सुबह भीषण जाम लगा। जिससे करीब एक घंटे से अधिक समय तक शहर में निकलना मुश्किल बना रहा। नगर के मुख्य चौक से लेकर राजेश रजिस्ट्री चौक तक सड़क जाम के कारण वाहनों की कतारें लगी रही। जाम के कारण कोरोना से बचाव को लेकर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन तथा सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गई। करीब एक घंटे तक गाड़ियां जाम के कारण वाहनें रेंगती रही। काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। लॉकडाउन को लेकर सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में अभी शहर में 10 बजे तक तक ही दुकानें खुलती है। इसके कारण अधिकतर लोग खरीदारी करने सुबह में ही निकल पड़ते हैं। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण अधिकतर लोग दुकान से सामग्रियां खरीदने के लिए निकले थे। इसके कारण शहर में जाम की स्थिति कायम हो गई। वैसे इन दिनों प्राय: हर रोज सुबह में शहर में जाम की स्थिति कायम हो जाती है। 10 बजे तक ही दुकानें खुलने के कारण दुकानों पर भी खरीददारों की भीड़ लगी रहती है। वैसे शिवहर शहर में प्राय: हर रोज सभी प्रकार की दुकानें 10 बजे तक खुलती हैं। सरकारी गाइडलाइन के अनुसार आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर अन्य सामग्रियों की दुकानों के लिए दिन निर्धारित की गई है। लेकिन यहां इस नियम का पालन नहीं हो पा रहा है। अधिकतर दुकानें प्राय: हर रोज खुलती हैं। जिस कारण सुबह से लेकर 10 बजे तक शहर में लोगों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। इससे सड़क जाम की स्थिति कायम हो जाती है। सब्जी मंडी में भी भीड़ की स्थिति कायम हो जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।