जिलाधिकारी ने कोविड आपदा प्रबंधन एवं अस्पतालों के आधार भूत संरचना व अन्य सामग्री के आकलन को लेकर हुई अहम बैठक
मोतिहारी।कुमार तेजस्वी.जिलाधिकारी ने 15वें वित्त आयोग के अनुदान मद से कोविड आपदा प्रबंधन एवं अस्पतालों के आधारभूत संरचना यथा अस्पतालों में बेड की उपलब्धता,ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सिजन कंसंट्रेटर आदि के आकलन को लेकर बैठक की।
बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला परिषद के उपाध्यक्ष, पंचायती राज पदाधिकारी, सिविल सर्जन एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.।
15 वे वित्त आयोग के अनुदान की राशि से जिला परिषद एवं पंचायत समिति द्वारा अनाबद्ध मद की राशि से कोविड-19 महामारी के लिए जिला अस्पतालो, अनुमंडल अस्पतालो एवं प्रखंड स्तरीय अस्पतालों में बेड की व्यवस्था, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कॉन्सेट्रेटर आदि आधारभूत सामग्री का आकलन करने हेतु सिविल सर्जन को निदेश दिया गया।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि चकिया, ढाका, रक्सौल में मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट बनाया जाय।
कोरोना एवं चमकी बुखार के मद्देनजर चकिया में पीकू वार्ड बनाने पर विचार किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक अनुमंडल में पचास- पचास गैस सिलेंडर का बफर स्टॉक बनाया जाए ताकि आपातकाल में इसका उपयोग हो सके।
साथ ही सभी पीएससी के लिए 10 10- ऑक्सीजन सिलेंडर खरीदने का निर्देश दिया गया।
बैठक में संबधित पदाधिकारियो को निर्देश दिया गया कि अस्पतालों में आधारभूत सुविधाओ में वृद्धि हेतु सभी आवश्यक उपकरणों एवम सामग्रियों का आकलन कर ससमय प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।
डीपीआरओ मोतिहारी।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।