मोतिहारी विहिप ने कोरोना से बचने को लेकर चलाया जन जागरण अभियान
मोतिहारी ।आज पुनः विश्व हिन्दू परिषद् बजरंगदल ने ने कोरोना से बचने के लिए अपने जन जागरण अभियान मे मोतिहारी के जमला लोकसा गडहिया गांवों मे जन संपर्क चला कर लोगो को जागरूक किया तथा मास्क साबून इत्यादि का विवरण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंगदल के जिला संयोजक हेमन्त कुमार और मिडिया प्रभारी आनन्द प्रकाश,ने किया वही लोगो को कोरोना गाइड लाइन और बचाव के बारे मे गो रक्षा प्रमुख कन्हैया कुमार, बजरंगदल नगर सह संयोजक राहुल सिंह, मधुरेनधर सिंह, धर्मेद्र ठाकुर लोगो को बता रहे है।
मौके पर विहिप के बिहार झारखंड के क्षेत्र समपर्क प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवकता ने लोगो को कोबिड 19 का टीका लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि टीका सभी को जरूरी है किसी अफवाह मे नही पडे जीवन बचाना है तो टीका जरूरी है। इनहोने कहा कि सुबह मे प्राणायाम करे, योग करे आसन्न करे और खांसी सर्दी होने पर भाप ले, गुन गुना पानी पीए, गिलोय, अदरख लहसुन का सेवन करें, मास्क लगाए, हाथ धोते रहे, दूरी बनाकर रहे।
विदित हो कि गांवो मे लोगो को बिलकुल लापर वाह देखते हुए विहिप बजरदल ने चलो गांवों की ओर का आहवान करते हुए कार्यकर्ताओं को गांवो मे जन जागरण अभियान चलाने का आहवान किया है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।