इस वर्ष आचार्य चाणक्य के जन्म उत्सव को विश्व ब्राम्हण दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा।
उक्त बातें अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुधीर दुबे ने कही।अपने प्रदेश कार्यालय पर वर्चुअल बैठक कर उन्होंने सभी जिला अध्यक्षों को आचार्य चाणक्य के जन्मदिन को विश्व ब्राम्हण दिवस के रूप में मनाए जाने हेतु निर्देशित किया।उन्होंने कहा कि इस दिन संगठन अपने सनातन गौरव को याद करते हुए भिन्न प्रकार का कार्यक्रम आयोजित करता है,लेकिन कोविड-19 को देखते हुए इस वर्ष संगठन ने यह निर्णय लिया है कि पूरे प्रदेश में हम सांकेतिक रूप से इस कार्यक्रम को मनाएंगे।
इसके तहत जनपद सहित हर जनपद में ब्राह्मण समाज के प्रति समर्पित व्यक्ति को परशुराम रत्न से सम्मानित करने का काम करेगा साथ ही साथ सभी विप्र बंधुओं अपने अपने आवास पर पूजन,हवन एवं दीप उत्सव का कार्यक्रम करेंगे साथ ही साथ यह संकल्प लेंगे की हम सभी ब्राह्मण एक दूसरे की मदद करेंगे इस कोविड-19 जैसे महामारी में एक दूसरे की मदद करेंगे।
इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश कार्यालय पर में अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा के संरक्षक मण्डल सदस्यों सहित कई विप्र बंधुओं को सम्मानित किया जाएगा। अंत में उन्होंने मीडिया के माध्यम से देश एवं जनपद स्तर पर सभी विप्र बंधुओं से विश्व ब्राह्मण दिवस को धूमधाम से मनाने की अपील की।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश प्रवक्ता प्रफ्फुल राज पाण्डेय,सौरभ त्रिपाठी जिला संयोजक,नितेश तिवारी प्रखण्ड अध्यक्ष मैरवा, आशुतोष दुबे प्रखण्ड उपाध्यक्ष आंदर,संदीप दुबे, सरोज दुबे, मनीष दुबे,रवि दुबे आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।