Breaking News

कोरोना: बिहार में टलने लगीं शादियां, बुकिंग हो रही कैंसिल, सीएम नीतीश ने की थी अपील

 



बिहार में कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए 15 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों से शादी-विवाह जैसे खुशी के कार्यक्रमों को स्थगित करने की अपील की थी। उनकी इस अपील का असर दिखने लगा है।

पटना के होटलों-मैरिज हॉल्स में लोगों ने शादी की बुकिंग को कैंसिल करके अगले महीने की तारीखें लेना शुरू कर दिया। पटना के मौर्या होटल में मुख्यमंत्री की अपील के बाद तीन शादियों की बुकिंग कैंसिल की गई है। वहीं लड़की और लड़का पक्ष ने इस हफ्ते होने वाली शादियों को रोककर उसे जून या जुलाई महीने में कराने का मन बनाया है।

वर और वधू पक्ष के लोग होटल वालों को फोन करके अगले महीने की बुकिंग कराने में लगे हुए हैं। ये लोग होटलों या मैरिज हॉल संचालकों पर शादी की दोबारा बुकिंग करने के लिए प्रेशर बना रहे हैं। होटल के अधिकारियों का भी मानना है कि लोगों की सुरक्षा सबसे अहम है। सीएम की अपील का असर दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि इससे होटल इंडस्ट्री को नुकसान तो हुआ है लेकिन कोरोना के मद्देनजर यह सही फैसला है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।