Breaking News

Liquor ban in Bihar: मनरेगा कार्यालय में शराब पार्टी, पुलिस ने डाली रेड, अकाउंटेंट समेत 4 गिरफ्तार

 



बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में सोमवार की देर शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे चार को गिरफ्तार किया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मनरेगा कार्यालय में मनरेगा के अकाउंटेंट समेत चार लोग शराब पी रहे थे। पुलिस को जब सूचना मिली तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया और चारों को धर दबोचा। चारों को मेडिकल टेस्ट के लिए नरपतगंज पीएचसी लाया गया। जहां चारों का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। 

शराब पीकर धाराए चारों क्रमश चंद्रदेव यादव, लालू कुमार, पप्पू कुमार यादव, संजय कुमार बताए जाते हैं। प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक साथ चार लोगों को शराब पीकर धराने के बाद हड़कंप मच गया।

मामले की पुष्टि करते हुए नरपतगंज थानाध्यक्ष एम ए हैदरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मनरेगा कार्यालय से चार को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। चारों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की बात कही। 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।