05 सूत्री मांगों के समर्थन में जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने निकाला न्याय मार्च , किया पप्पू यादव की रिहाई की मांग ।
----------------------------------------------
जन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 05 सूत्री मांगों के समर्थन में रविवार को दिन के 11 बजे जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में न्याय मार्च निकाला ।यह मार्च पार्टी कार्यालय अर्जुन भवन से निकलकर पूरे शहर का भ्रमण किया ।न्याय मार्च में शामिल कार्यकर्ता राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ -साथ पार्टी संरक्षक पूर्व सांसद पप्पू यादव की बिना शर्त रिहाई की मांग कर रहे थे। मार्च का नेतृत्व पार्टी युवा अध्यक्ष अरुण यादव एवं अल्पसंख्यक अध्यक्ष डबलू खान कर रहे थे ।
इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष श्री अरुण यादव ने कहा कि कोरोना काल मे सूबे की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है ।वहीं अल्पसंख्यक अध्यक्ष डबलू खान ने कहा कि बेरोजगारी केवल कागजों पर दूर हो रही है और मनरेगा हवा -हवाई साबित हो रही है । लेकिन सूबे के मुख्यमंत्री को केंद्र सरकार में भागीदारी की चिंता सता रही है। वहीं जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि स्कूल -कॉलेज में पढ़ाई बंद है लेकिन शिक्षा -माफिया अभिवावकों पर दवाब बना कर शुल्क वसूल रहे हैं , जिसपर तत्काल रोक लगनी चाहिए। कहा कि यह शर्मनाक है कि कोरोना से हुई मौत के आंकड़े में भी घोटाला किया जा रहा है , अब नैतिक कुमार की नैतिकता कहाँ है ?अस्पतालों की बदहाली दूसरी लहर में भी दूर नही हो सकी तो तीसरी लहर में क्या होगा ,कह पाना कठिन है। बेरोजगारी का जो आलम है , उसके आने वाले दिनों में गंभीर परिणाम हो सकते हैं ।ऐसे में बेरोजगारों को अविलंब बेरोजगारी भत्ता आरम्भ किया जाना चाहिए । श्री यादव ने कहा कि पार्टी नेता पप्पू यादव की रिहाई के लिए आगे भी चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा । इस मौके पर -मो० समिउल्लाह, डॉ जावेद, सुड्डू यादव, अनिरुद्ध यादव, , सुमित यादव, विनय यादव, आदिल आरजू, सैयुब आलम, फरहाद उर्फ सोनू, डॉ० कलीम, रूपेश झा, अभय कुमार, अशवनी कुमार, छेला यादव, बिट्टू राय, ऋषि सुदन, आरिफ खान, लेखु, अन्नू इं, राहुल कुमार, खुशी लाल, अमित सोनी,मो० नेहाल, नुरुल होदा, रौशन कुमार झा, शंकर कुमार, सरमत, अम्बर आलम, प्रीतम यादव, मो० आजाद, मो० हबीबुल्लाह, हजरत अली, महफूज

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।