Breaking News

बिहार के इस जिले में बड़ा फेरबदल, 466 कर्मचारियों का तबादला, 30 पंचायत सचिवों को भी किया इधर से उधर

 


अपने क्षेत्र  की खबरों के लिए डाउनलोड करें बिहार खबर (Bihar Khabars) ऐप

बिहार में इन दिनों तबादला एक्सप्रेस का दौर जारी है। नीतीश सरकार ने कई जिलों में बड़ा फेरबदल किया है। बिहार पुलिस में भी कई दरोगा और सिपाहियों के तबादले किए जा चुके हैं। भागलपुर जिले में 436 कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसमें विभिन्न शाखा, प्रखंड और अंचल के अलावा पंचायत रोजगार सेवक और ग्रामीण आवास सहायक भी शामिल हैं। इसमें अधिकांश तीन साल या उससे अधिक समय से एक जगह जमे हुए थे। सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से योगदान करने का निर्देश दिया गया है। जुलाई का वेतन कर्मियों को नवपदस्थापित कार्यालय से मिलेगा। 

अपने क्षेत्र  की खबरों के लिए डाउनलोड करें बिहार खबर (Bihar Khabars) ऐप

ट्रांसफर को लेकर डीएम सुब्रत कुमार सेन ने मंगलवार को आदेश जारी किया। समाहरणालय के विभिन्न शाखाओं के 27 कर्मचारियों का ट्रांसफर विभिन्न प्रखंड और अंचल कार्यालय में किया गया है। 13 कर्मचारियों के ट्रांसफर के बाद दूसरे कार्यालयों में प्रतिनियुक्ति की गयी है। कर्मचारियों के ट्रांसफर की चर्चा सुबह से ही समाहरणालय के विभिन्न शाखाओं में होती रही। इसके अलावा डीएम ने 30 पंचायत सचिवों का भी विभिन्न प्रखंडों में ट्रांसफर किया है। संबंधित पंचायत सचिव करीब पांच साल से एक प्रखंड में जमे हुए थे। 

अपने क्षेत्र  की खबरों के लिए डाउनलोड करें बिहार खबर (Bihar Khabars) ऐप

पंचायत रोजगार सेवक और ग्रामीण आवास सहायकों का ट्रांसफर
डीएम के निर्देश पर उपविकास आयुक्त ने 329 पंचायत रोजगार सेवक, ग्रामीण आवास सहायकों आदि का ट्रांसफर किया गया है। जारी आदेश के अनुसार 103 पंचायत रोजगार सेवक और 178 ग्रामीण आवास सहायकों का तबादला विभिन्न पंचायतों में किया गया है। इसके अलावा 15 कम्प्यूटर ऑपरेटर सह कार्यपालक सहायक (मनरेगा),तीन मनरेगा के कनीय अभियंता,एक पंचायत तकनीकी सहायक,छह पर्यवेक्षक, चार लेखा सहायक और 19 कार्यपालक सहायकों का ट्रांसफर किया गया है। 

अपने क्षेत्र  की खबरों के लिए डाउनलोड करें बिहार खबर (Bihar Khabars) ऐप

तीन आपूर्ति निरीक्षकों का स्थानांतरण
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने जिले के तीन आपूर्ति निरीक्षकों का ट्रांसफर किया है। बिहपुर प्रखंड के आपूर्ति निरीक्षक अजीत कुमार सिंह का औरंगाबाद के कुटुम्बा, पीरपैंती के विपिन अंशु का मधुबनी के जयनगर और कहलगांव के आपूर्ति निरीक्षक मनीष कुमार का शिवहर के पिपराही प्रखंड में ट्रांसफर किया गया है। धोरैया से उमाकांत शर्मा का जगदीशपुर प्रखंड में, अररिया सदर के विजय कुमार सिन्हा का कहलगांव और अररिया सिकटी के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्याम सुन्दर का  ट्रांसफर पीरपैंती प्रखंड में हुआ है। जिले के 16 प्रखंडों में मात्र छह आपूर्ति निरीक्षक हैं। एक आपूर्ति निरीक्षक को कई प्रखंडों का प्रभार दिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।