दरियापुर में वाहन जाँच के दौरान 5000 का वसूली किया गया ।
अमित कुमार दरियापुर
दरियापुर
कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा थाना के मुख्य गेट के पास गुरुवार को मास्क एवं वाहन जांच अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा मास्क जांच अभियान के अलावे बड़े छोटे वाहनों की जांच की। जिस वाहन में त्रुटि पायी गयी तो वाहन चालकों से उचित जुर्माना लेकर रशीद दिया गया है तथा समझा बुझा कर छोड़ दिया गया। इस दौरान कुल 4 हजार रुपये जुर्माना के रूप में वसूला गया। तो वही डेरनी थाना अध्यक्ष अशोक दास के द्वारा डेरनी चेक पोस्ट पर वाहन चालकों से एक हजार का चालान काटा गया।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।