Breaking News

बिहार/छपरा : प्यार के लिए तोड़ डाली मजहब की दीवार, सात जन्मों के बंधन में बंधे रुबीना-अंकित

 


अपने क्षेत्र  की खबरों के लिए डाउनलोड करें बिहार खबर (Bihar Khabars) ऐप

कहते हैं कि सच्चे प्यार के सामने बड़ी से बड़ी दीवार गिर जाती है। ऐसा ही एक मामला बिहार के छपरा जिले में देखने को मिला। यहां मजहब की ऊंची दीवार को तोड़ते हुए रुबीना खातून ने जिंदगीभर के लिए अंकित कुमार का हाथ थामा और मंदिर में शादी कर ली। जोड़े को लोगों ने आशीर्वाद और अपनी शुभकामनाएं दीं।

परिवारवालों ने भी अंकित और रुबीना की शादी को अपनी मंजूरी दे दी। जानकारी के अनुसार भेल्दी थाना क्षेत्र के बेडवालिया गांव निवासी नासिर अंसारी की बेटी रुबीना खातून का लंबे समय से अंकित कुमार के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजन काफी समय से उनके इस प्यार का विरोध कर रहे थे लेकिन उन्हें आखिरकार अपने बच्चों की जिद के आगे झुकना पड़ा।

प्रेमी और प्रेमिका के माता-पिता और अन्य अभिभावकों ने अंबिका भवानी मंदिर में दोनों की शादी कराने का फैसला लिया। यहां दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाईं और जीवनसाथी चुना। पूरे गांव में इस प्यार की चर्चा चल रही है। रुबीना ने फैसला किया था कि वो अंकित के साथ ही शादी करेगा, वरना कुंवारी रहेगी या जान दे देगी। अब उसे खुशी है कि परिवार की सहमति से उनकी शादी हो गई है।

अपने क्षेत्र  की खबरों के लिए डाउनलोड करें बिहार खबर (Bihar Khabars) ऐप


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।