Breaking News

बिहार: ससुराल बने हैवान गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या की, फिर फंदे से लटकाया शव

 




बिहार के औरंगाबाद जिले से एक ऐसा खौफनाक हत्याकांड सामने आया है जो आपकी रूह को झकझोर कर रख देगा। जिले के जम्हौर में एक गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को फंदे से लटका दिया गया। मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

मृतका के पिता और परिजनों को जैसे ही बेटी की मौत की खबर मिली वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने देखा की उनकी बेटी के साथ मारपीट करके गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी गई है। मृतका के पिता हरिहरगंज थाना क्षेत्र के टेंबा गांव के रहने वाले हैं। परिजनों ने इसकी सूचना जम्होर थाना को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

ससुरालवाले ही बने हैवान
मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने बड़े धूमधाम के साथ अपनी बेटी सरिता की शादी जम्होर के चिरैया होल्ट गुमटी निवासी सुदेश्वर पासवान के साथ की थी। शादी के बाद लगातार उनकी बेटी को लगातार दहेज के लिए न केवल प्रताड़ित किया जाता था बल्कि मारपीट भी की जाती थी। 

इसे लेकर कई बार समझौता किया गया लेकिन इसके बावजूद और दहेज देने का दबाव बनाया जाने लगा। जब ससुरालवालों की इच्छा की पूर्ति नहीं हुई तो मारपीट करके फांसी से लटका दिया गया। पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।