डेरनी में विशव प्रर्यावरण दिवस आम के पेड़ लगाकार मनाया गया।
अमित कुमार/दरियापुर
प्रखंड क्षेत्र के डेरनी थाना परिसर में विशव पर्यावरण दिवस के अवसर पर डेरनी थाना प्रभारी अशोक कुमार दास ने आम का पौधा लगाये। पौधा लगते समय भाजपा मीडिया प्रभारी सह मानवाधिकार सहायता संस्थान के जिला प्रभारी सुमंत बाबा, एसआई सुनील गुप्ता और थाना के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर थाना प्रभारी अशोक दास ने लोगो से कहा कि आज के इस आधुनिकता की दौड़ में भाग रहे प्रत्येक देश की धरती पर हर दिन प्रदूषण काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसके दुष्परिणाम समय-समय पर हमें देखने को मिलते हैं। पर्यावरण में अचानक प्रदूषण का स्तर बढ़ने से तापमान में भी तेजी देखी जा रही है तो कहीं कहीं पर प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर के कारण लंबे समय से बारिश भी नहीं हो पाती।प्रदूषण का बढ़ता स्तर पर्यावरण के साथ ही इंसानों के लिए भी खतरा बढ़ते जा रहा है। इसके कारण कई जीव-जन्तू विलुप्त हो रहे हैं। वहीं इंसान कई प्रकार की गंभीर बिमारियों का शिकार भी हो रहे हैं।ऐसे में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करने की भी आवश्यकता है। इसलिए मैं मैं आपलोगों से अपील करता हूँ कि आपलोग भी अपनी धरती को बचाने के लिए पौधरोपण अवश्य करें। प्रकृति में उपलब्ध हवा, पानी आदि हमें उतना ही लेना चाहिए जितने कि हम उसे पूर्ति कर सके। साल में कम से कम 5 पौधे अवश्य लगाएं। इसके बाद उन्होंने एक नारा दिया कि एक पेड़ लगाए और पर्यावरण को बचाए।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।