Breaking News

घर से नाराज होकर आत्महत्या के लिए रेलवे ट्रैक पहुंची किशोरी, देवदूत बनकर आए लड़के ने ऐसे बचाई जान

 




आजकल युवा छोटी-छोटी बातों पर गुस्से में आत्महत्या कर लेते हैं। बिहार में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामला बक्सर जिले का है। यहां एक युवक की उसपर नजर पड़ी और उसने जान देने जा रही किशोरी को बचा लिया। बाद में उसके स्वजनों को घटना की जानकारी दी गई। लड़की परिवारवालों से नाराज होकर अपनी जान देने के लिए रेलवे ट्रैक आई थी।

ट्रेन के सामने कूदने वाली थी किशोरी
बक्सर जिले के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक 16 साल की किशोरी तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन के सामने कूदने की कोशिश कर रही थी। हालांकि रेलवे स्टेशन पर मौजूद एक युवक ने उसकी मानसिकता को भांप लिया। उसने जान देने के लिए कूदने वाली लड़की की बांह पकड़ कर झटके से उसे खींच लिया। इसके बाद उसने किशोरी को स्थानीय थाने के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

परिवार से नाराज होकर जान देने पहुंची थी किशोरी
बताया जा रहा है कि किशोरी अनुमंडल क्षेत्र के नवानगर की रहने वाली है। परिवार वालों से किसी बात से नाराज होकर वह चुपके से जान देने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। इस मामले पर थानाध्यक्ष विंदेश्वर राम ने कहा कि किशोरी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।


कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।